Lagatar Desk : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने भी अपने ससुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और इसके कैप्शन में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो प्यारे पापा-दादाजी! ढेर सारा प्यार और ईश्वर का आशीर्वाद आप पर बना रहे.
ऐश्वर्या की इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है. अमिताभ और आराध्या की प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. फैंस भी महानायक को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं.
ऐश्वर्या इंस्टा पोस्ट
केबीसी की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए अमिताभ बच्चन
इस बीच अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर भी हाल ही में चर्चा हुई थी. दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के एक एपिसोड में अभिनेता ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया था, जिससे उनके बाएं घुटने में चोट लग गई.
इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह जल्द ही निर्देशक रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म सेक्शन 84 में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है.
इसके अलावा अमिताभ बच्चन निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’ में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में वह एक बार फिर अश्वत्थामा के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं. ऐसे में फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.

