Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमिताभ कुमार गुप्ता होंगे झारखंड के नए लोकायुक्त

हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता झारखंड के लोकायुक्त होंगे. राज्यपाल द्वारा लोकायुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति के मामले में पहले सहमति दी जा चुकी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता झारखंड के लोकायुक्त होंगे. राज्यपाल द्वारा लोकायुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति के मामले में पहले सहमति दी जा चुकी है.

 

अमिताभ कुमार गुप्ता का जन्म 31 मई 1959 को हुआ था. उन्होंने साहिबगंज स्थित संत जेवियर स्कूल से पढ़ाई पूरी की. हिंदू कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से PG और LLB की पढ़ाई पूरी की. एकीकृत बिहार के समय एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के रूप में 1997 में न्यायिक सेवा में योगदान किया.

 

वह धनबाद, दुमका के अलावा रांची में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश (पशुपालन) के रूप में पदस्थापित रहे. RRDA ट्रिब्यूनल के चेयरमैन के रूप में कार्य किया. झारखंड सरकार में विधि सचिव रहे. सितंबर 2013 में झारखंड हाईकोर्ट में जज बने और 30 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही