Search

 
 
 

तमिलनाडु के झींगा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 7 की मौत

तमिलनाडु के एक झींगा फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चेन्नई के स्टेनली अस्पताल में चल रहा है.
 

Lagatar Desk: तमिलनाडु के एक झींगा फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चेन्नई के स्टेनली अस्पताल में चल रहा है.

 

घटना पोरियापालयम के पास कनिगईपायर स्थित 'सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स' ईकाई में घटी है. जहां सी फूड प्रोसेसिंग का काम होता है. इसमें कई मजदूर काम करते हैं. रविवार दोपहर फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा, जिसमें कई मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. तबियत बिगड़ने पर मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गैस रिसाव से सात लोगों की मौत हो गयी है. 67 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से सात लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है. प्रभावित कर्मचारियों में से ज्यादातर उत्तरी राज्यों से हैं.

 

तमिलनाडु के गवर्नर राजेन्द्र अर्लेकर ने इस घटना पर शोक जताया है. लोक भवन से जारी बयान में कहा गया है कि तिरुवल्लूर जिले के पेरियापलायम के पास कन्निकैपैयार गांव में स्थित झींगा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में हुई अमोनिया गैस रिसाव की दुखद घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है. इस घटना में कई लोगों की जान चली गी और कई कर्मचारी घायल हो गए हैं.

 

उन्होंने कहा कि मैं उन पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं उन सभी लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं जो इलाजरत हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही