Search

 
 
 

उत्तराखंड में गुरुद्वारा दमदमा साहिब पर निहंगों का कब्जा, इंटरनेट सेवा बंद

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू घोलतीर स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब पर निहंगों ने कब्जा जमा लिया है.
 

Lagatar Desk: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू घोलतीर स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब पर निहंगों ने कब्जा जमा लिया है.  हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित गुरुद्वारे में कुछ निहंग तीर्थ यात्रियों के द्वारा कब्जा जमाने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

 

रुद्रप्रयाग में इंटरनेट सेवा बाधित हैं. पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए आईटीबीपी की तैनाती की गयी है. कर्णप्रयाग में 27 जून तक निषेधाज्ञा लागू की गयी है. पुलिस एसपी के मुताबिक जिले में शांति है और हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है.

 

बताया यह भी जा रहा है कि भक्त को निहंग यात्रियों ने बंधक भी बना लिया है. फिलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद है. लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है.

 

जानकारी के अनुसार गुरुद्वार प्रबंधन और निहंग यात्रियों के बीच विवाद के बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए. फिर परिसर पर नियंत्रण करने का प्रयास किया. आरोप है कि इस दौरान सेवादारों के साथ मारपीट और अभद्रता की घटनाएं भी सामने आई हैं.

 

घनटा की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंची. हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. प्रशासन निहंगों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है.

 

प्रशासन ने रुद्रप्रयाग और श्रीनगर क्षेत्रों में एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है, ताकि सोशल मीडिया पर किसी तरह का अफवाह ना फैले.

 

हेमकुंड साहिब यात्रा के बीच उत्पन्न हुए इस तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही