Search

 
 
 

Bihar: योग दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान, पाठ्यक्रम में YOGA को करेंगे शामिल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोज किया गया.
 

Patna: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोज किया गया. इस परिसर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आम लोगों के साथ योग किया.

 

कार्यक्रम का शुभारंभ करने बाद सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि योग बिहार की धरती से फैला है. आज भी मुंगेर के प्राचीन योग केन्द्र से योग सीखकर लोग देश-दुनिया में इसे फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का बड़ा बजट स्वास्थ्य पर खर्च होता है. सरकार चाहती है कि आप स्वस्थ रहें इसलिए योग करें और निरोग रहें.

 

कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि उन्होंने सीएम से मांग की है कि बिहार के सभी शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करना चाहिए, साथ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पाठ्यक्रम में इसे शामिल किया जाय लेकिन इसे बाध्यकारी ना बनाया जाय. जिसकी इच्छा है वो करे ना इच्छा हो तो ना करे.

 

स्वास्थ्य मंत्री के आग्रह पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वो अगले सत्र से योग को स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम के योग को शामिल करने का निर्देश जारी करेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही