Search

 
 
 

धनबाद से कोयंबटूर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, PM मोदी 1 मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी

लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. एक मार्च से कोयंबटूर और धनबाद के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है. रेलवे ने इस नई सेवा की तैयारियां तेज कर दी हैं.
 

Ranchi : लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. एक मार्च से कोयंबटूर और धनबाद के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है. रेलवे ने इस नई सेवा की तैयारियां तेज कर दी हैं.

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो फरवरी को ट्रेन चलाने की घोषणा की थी. अब एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. उद्घाटन के बाद शुरुआती दिनों में इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाए जाने की संभावना है.

 

यह ट्रेन सुपरफास्ट श्रेणी में चलेगी. इसका ट्रेन नंबर भी उसी श्रेणी के अनुरूप रखा गया है. यह ट्रेन गोमो, पारसनाथ और गया होते हुए चलेगी. इस रूट से झारखंड और बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. खासकर धनबाद से काटपाड़ी और दक्षिण भारत के अन्य शहरों की यात्रा करने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प साबित होगी.

 

इस ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें केवल नॉन एसी स्लीपर कोच होंगे. इससे सामान्य और मध्यम वर्ग के यात्रियों को कम किराए में लंबी दूरी की यात्रा का मौका मिलेगा.

 

रेलवे का लक्ष्य किफायती दर पर अधिक से अधिक लोगों को सुविधा देना है. कोचों में बेहतर बैठने और सोने की व्यवस्था के साथ सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है.

 

संभावित समय सारिणी के अनुसार ट्रेन धनबाद से हर सोमवार और कोयंबटूर से हर गुरुवार को चल सकती है. हालांकि नियमित परिचालन को लेकर अंतिम घोषणा अभी बाकी है.

 

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि दक्षिण और पूर्वी भारत के बीच सीधी रेल सेवा से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. अब यात्रियों को कई ट्रेनों में बदलकर सफर नहीं करना पड़ेगा. नई सेवा से समय की बचत भी होगी. यात्रियों को अब एक मार्च का इंतजार है, जब यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच अपनी यात्रा शुरू करेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही