Search

 
 
 

जमशेदपुर : पहली काउंसेलिंग में कई कॉलेजों में बीएड की आधी सीटें भी नहीं भरीं

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर समेत राज्य भर के बीएड कॉलेजों में प्रथम काउंसेलिंग के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 27 जुलाई थी. इसके बाद कॉलेजों को अब सेकेंड काउंसेलिंग का इंतजार है, ताकि अधिक से अधिक नामांकन हो सके. हालांकि कॉलेजों को पहली काउंसेलिंग के दौरान ही अच्छी-खासी संख्या में नामांकन होने की उम्मीद थी, लेकिन यह पूरी नहीं हो सकी. कई कॉलेजों में आधी सीटें भी नहीं भरी हैं. इस बीच यह देखा गया है कि प्रथम काउंसेलिंग के आधार पर प्राप्त सूची के अनुसार सरकारी कॉलेजों में नामांकन की संख्या ठीक-ठाक है. वहीं प्राइवेट कॉलेजों में नामांकन के प्रति पहले की ही तरह विद्यार्थियों का रुझान कम है. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-bail-application-former-dc-chhavi-completed-ed-court-reserves-verdict/">लैंड

स्कैम: पूर्व DC छवि की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी, ED कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में अबतक सबसे नामांकन

एनसीटीई की आवंटित सीटों के आधार पर देखा जाये, तो जिले के बीएड कॉलेजों में सबसे अधिक एडमिशन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में हुए हैं. यहां बीएड की 100 सीटें हैं और 55 एडमिशन हो चुके हैं. यानी 55 प्रतिशत सीट भर चुकी है. इसके बाद 100 सीटों वाले बहरागोड़ा कॉलेज में 54 नामांकन हुए हैं. वहीं जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में 200 सीटें हैं और एडमिशन का प्रतिशत 29.5 है. यानी 59 एडमिशन हुए हैं. 100 सीटों वाले द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में 44 प्रतिशत सीटों पर नामांकन हुए हैं. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-investigation-of-seven-cases-handed-over-to-cbi-three-cases-to-be-investigated-by-nia-sc-allows-trial-outside-the-state/">मणिपुर

: सात केसों की जांच CBI के हवाले, तीन मामलों की जांच NIA करेगी, SC राज्य से बाहर ट्रायल चलाने की अनुमति दे

कहां कितनी सीट व अबतक कितने नामांकन

  • जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : 200 : 59
  • द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन : 100 : 44
  • जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज : 100 : 55
  • करीम सिटी कॉलेज : 100 : 28
  • डीबीएमएस बीएड कॉलेज : 100 : 30
  • एमबीएनएस इंस्टीट्यूट : 100 : 13
  • विवेकानंद बीएड कॉलेज : 100 : 12
  • जामिनी कांत बीएड कॉलेज : 100 : 30
  • नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय : 100 : 14
  • बहरागोड़ा कॉलेज : 100 : 54
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही