Search

 
 
 

Jamtara News: एक वर्ष से फरार चल रहे दो सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी सगे भाई हैं और मारपीट के एक मामले में एक साल से फरार चल रहे थे.
 

Jamtara: मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी सगे भाई हैं और मारपीट के एक मामले में एक साल से फरार चल रहे थे. 

 

बिन्दापाथर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपी मारपीट के एक मामले में नामजद थे. घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे और लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहे थे. पिछले करीब एक वर्ष से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वे बार-बार ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजित महतो और आनंद महतो के रूप में हुई है, जो आपस में सगे भाई हैं. उनके खिलाफ बिन्दापाथर थाना क्षेत्र में कांड संख्या 75/25 दर्ज है. 

 

थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने लोगों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही