Search

 
 
 

Ranchi : RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की आजसू ने की निंदा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ranchi : आजसू पार्टी प्रमुख एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राजधानी रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस घटना को गंभीर, चिंताजनक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया.
 

Ranchi : आजसू पार्टी प्रमुख एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राजधानी रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस घटना को गंभीर, चिंताजनक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया.

 

सुदेश महतो ने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती हैं. उनका कहना है कि जब वैचारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों से जुड़े संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों, माफिया और अराजक तत्वों के हौसले बढ़े हुए हैं, जबकि सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल दिखाई दे रही है. उनके अनुसार, प्रदेश में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है.

 

आजसू प्रमुख ने राज्य सरकार से मांग की कि मामले की त्वरित, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और हमले के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाए. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

 

वहीं, आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द साजिश का पर्दाफाश किया जाना चाहिए. उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को चिंताजनक बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकताओं में आम नागरिकों की सुरक्षा पीछे छूटती नजर आ रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही