Search

 
 
 

महागठबंधन एकजुट, भाजपा को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं: राकेश सिन्हा

Ranchi : राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दावा किया है कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और राज्यसभा चुनाव में उसके उम्मीदवार की जीत तय है.
 

Ranchi : राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दावा किया है कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और राज्यसभा चुनाव में उसके उम्मीदवार की जीत तय है.

 

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद और सहयोगी दलों के सभी विधायक एकजुट हैं और महागठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत मौजूद है. उन्होंने कहा कि गठबंधन के विधायक जनता के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं, इसलिए अधिकृत उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है.

 

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले अपने विधायकों को होटल में ठहराने का फैसला यह दिखाता है कि पार्टी नेतृत्व को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि जो पार्टी हमेशा दूसरों पर आरोप लगाती रही है, आज वही अपने विधायकों को एक जगह रखने के लिए मजबूर है.

 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले भ्रम की स्थिति पैदा करने और अनावश्यक चर्चाओं के जरिए राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है. जबकि हकीकत यह है कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ एकजुट है और उसके विधायक किसी दबाव या प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले जनप्रतिनिधियों को होटल या रिसॉर्ट की राजनीति की जरूरत नहीं पड़ती. भाजपा का यह कदम उसके भीतर की राजनीतिक बेचैनी और असमंजस को दर्शाता है.

 


उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा चुनाव का परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा और यह साबित करेगा कि झारखंड में जनादेश के सम्मान, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति को जनता का समर्थन प्राप्त है.




Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही