Search

 
 
 

Hazaribagh News : बरही में नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 3 क्विंटल डोडा जब्त

बरही पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रक से करीब 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद किया है. यह कार्रवाई सीसीआर डीएसपी अरमान के नेतृत्व में की गई. बरामद डोडा की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है.
 
डोडा लदे ट्रक के साथ पुलिस की टीम.

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रक से करीब 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद किया है. यह कार्रवाई सीसीआर डीएसपी अरमान के नेतृत्व में की गई. बरामद डोडा की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है.


जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से पंजाब की ओर जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गया रोड बायपास के समीप तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक संख्या पीबी 13 बीटी 2043 को रोककर उसकी सघन तलाशी ली. ट्रक में धूल से भरे बोरों के बीच छिपाकर रखे कई बोरों में डोडा बरामद किया गया. बरामद डोडा का कुल वजन लगभग 3 क्विंटल 5 किलो है. पुलिस ने डोडा सहित ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाना था. छापेमारी में बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआई रूपलाल यादव, राजबल्लभ यादव, सुशील कुमार, सुमित कुमार सहित सशस्त्र जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही