Search

 
 
 

Ranchi News : स्किड लोडर मशीन से संकरी गलियों में हो रही नालियों की सफाई

मॉनसून को देखते हुए निगम शहरभर के नालियों की सफाई अभियान युद्धस्तर पर चला रहा है. इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों के संख्या 18, लोहराकोचा, वार्ड 14, राम मंदिर चुटिया के निकट, वार्ड 12 कांटा टोली एवं आसपास की गलियों, वार्ड 19 धोबीघाट, वार्ड 26 हरमू क्षेत्र, वार्ड 28 मधुकम, वार्ड 30 अलकापुरी, वार्ड 33, ओटीसी ग्राउंड के पास, वार्ड 35, अरगोड़ा तालाब के पास, करमटोली, किशोरगंज एवं कुसुम बिहार के नाले शामिल है.
 

Ranchi : मॉनसून को देखते हुए निगम शहरभर के नालियों की सफाई अभियान युद्धस्तर पर चला रहा है. इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों के संख्या 18, लोहराकोचा, वार्ड 14, राम मंदिर चुटिया के निकट, वार्ड 12 कांटा टोली एवं आसपास की गलियों, वार्ड 19 धोबीघाट, वार्ड 26 हरमू क्षेत्र, वार्ड 28 मधुकम, वार्ड 30 अलकापुरी, वार्ड 33, ओटीसी ग्राउंड के पास, वार्ड 35, अरगोड़ा तालाब के पास, करमटोली, किशोरगंज एवं कुसुम बिहार के नाले शामिल है. इसमें संकरी गलियों, मोहल्लों एवं संवेदनशील जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में जाम नालियों की सफाई एवं गाद निकासी का कार्य शुरू किया गया है. 

 

पहली बार चार स्किड लोडर (मिनी जेसीबी) मशीनें विशेष रूप से तैनात की गई है, जो संकरी गलियों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से प्रवेश कर नालियों की सफाई कर रही हैं. इन मशीनों की मदद से वर्षों से जमी गाद, प्लास्टिक कचरा एवं अवरोधों को तेजी से हटाने का काम किए जा रहे है. जिससे जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में काफी सहायता मिल रही है. स्किड लोडर मशीन से बंद नालियों को फंक्शनल करने एवं अस्थायी नाली निर्माण करने में भी कार्य किए जा रहे है.

 

नगर निगम की टीम लगातार फील्ड में काम कर रही है. ताकि बरसात के दौरान उत्पन्न होने वाले जलजमाव की समस्या को कम किया जा सके और लोगों को राहत मिल सके. अभियान के दौरान निकाली जा रही गाद एवं कचरे का त्वरित उठाव भी सुनिश्चित किए जा रहे है. नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नालियों में प्लास्टिक, ठोस कचरा एवं निर्माण सामग्री न फेंके और स्वच्छ एवं जलजमाव मुक्त रांची बनाने में निगम का सहयोग करें. किसी भी क्षेत्र में जाम नालियों की समस्या के लिए निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क किया जा सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही