Latehar: जिला पुलिस की ओर से रेलवे स्टेकशन क्षेत्र के डुरूआ सामुदायिक भवन में बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पलामू डीआइजी किशोर कौशल, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ताल शामिल हुए.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी कौशल ने कहा कि जितने भी पुलिस के बड़े पदाधिकारी हैं वे जनता के बीच जाकर समस्या ओं को जानें और उसका समाधान करें. उन्होइने कहा कि पुलिस सदैव आम लोगों की सेवा के लिए तत्पीर हैं. उन्होपने कहा कि आप अपनी समस्यारओं को लेकर थाना आ सकते हैं. अगर वहां आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वरीय अधिकारियों के पास शिकायत कर सकते हैं. उन्हो्ने कहा कि क्षेत्र में जमीन से जुड़े मामले अधिक पाये जाते हैं. इन समस्या ओं के समाधान के लिए थानों मे थाना दिवस का आयोजन किया जाता है.
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि पुलिस और पब्लिक का संबंध बहुत ही प्रगाढ़ है. उन्होेने कहा कि आज लातेहार की जो तसवीर बदली है उसमें आम लोगों का बहुत ही योगदान है. कहा कि यह जिला पहले उग्रवाद व नक्सहलवाद हुआ करता था, लेकिन आज यहां से शत प्रतिशत उग्रवाद खत्मि हो गया है.
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्यांओं को रखा. इसमें अधिक समस्यासयें बिजली बिल अधिक आना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नहीं मिलना रहा. इसके साथ ही ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, कानूनी जागरूकता, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन सेवाएं, शांतिपूर्ण समाज एवं सांप्रदायिक सद्भाव के विषय में लोगों को जागरूक किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

