Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: स्कूल के प्रिंसिपल ने की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, जेरुआ के प्रिंसिपल मोला अंसारी पर पहली कक्षा में पढ़ने वाली 6 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है. बच्ची के पिता ने नारायणपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई है.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, जेरुआ के प्रिंसिपल मोला अंसारी पर पहली कक्षा में पढ़ने वाली 6 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है. बच्ची के पिता ने नारायणपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई है. 

 

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, सोमवार को रोज की तरह उनकी बच्ची हंसते-खेलते स्कूल पढ़ने गई थी. दोपहर को प्रधानाध्यापक मोला अंसारी ने सभी बच्चों की छुट्टी कर दी, लेकिन तीन छोटी बच्चियों को रोक लिया. 

 

इसके बाद वह मासूम बच्ची को बहला- फुसलाकर ऊपर के कमरे में ले गया. वहां आरोपी हेडमास्टर ने खुद के कपड़े उतारे और मासूम बच्ची के कपड़े खुलवाकर उसके साथ गंदी हरकत करने का प्रयास किया. जब सहमी हुई बच्ची डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगी, तब हैवानियत पर आमादा मौला अंसारी ने उसे छोड़ दिया, लेकिन जाते-जाते धमकी भी दे डाली कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा.

इसे भी पढ़ें: 

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जब बच्ची अपने घर पहुंची तो उसने अपने माता-पिता से पूरी बात बताई. इसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत की गई.

 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नारायणपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कांड संख्या 128/26 दर्ज कर लिया गया है.

 

पुलिस आरोपी हेडमास्टर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पीड़ित बच्ची को नियमानुसार बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंपा जा रहा है ताकि उसकी काउंसलिंग और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही