Search

 
 
 

हथियार खरीद-बिक्री में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार

हथियार खरीद-बिक्री में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है.
 

Ranchi : हथियार खरीद-बिक्री में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगड़ी थाना क्षेत्र से मो. कैफ उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक हथियार बरामद हुआ है.

 

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एसएसपी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे सूचना मिली थी कि नगड़ी प्रेम नगर चौक बसीला के आसपास कुछ लोग अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. जिसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर प्रेम नगर चौक के पास घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगा, जिसे मौके पर मौजूद सशस्त्र बल की मदद से दौड़ा कर पकड़ लिया गया. पकड़े गए अपराधी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मो. कैफ उर्फ सोनू बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही