Search

 
 
 

धनबादः सांसद ढुल्लू महतो जमीन विवाद मामले में बरी, कोर्ट ने सभी आरोप किए खारिज

सांसद ढुल्लू महतो को जमीन विवाद से जुड़े बहुचर्चित चिटाही धाम रामराज मंदिर प्रकरण में बड़ी राहत मिली है.
 

Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को जमीन विवाद से जुड़े बहुचर्चित चिटाही धाम रामराज मंदिर प्रकरण में बड़ी राहत मिली है. एमपी-एमएलए विशेष अदालत (एडीजे-16) ने शनिवार को सुनवाई के बाद उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया. यह मामला बाघमारा के चिटाही धाम परिसर में दुकान लगाने के विवाद से जुड़ा है.

मंदिर के सामने दुकान लगाने को लेकर एक स्थानीय परिवार ने सांसद पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.मामला न्यायालय में विचाराधीन था, जिसकी सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने साक्ष्य के अभाव में सांसद को बरी कर दिया. अदालत के फैसले के बाद अपनी प्रतिक्रिया में ढुल्लू महतो ने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर शुरू से भरोसा था. मुझ पर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था. आज सच्चाई की जीत हुई है. मैं इसके लिए अदालत का आभार प्रकट करता हूं. अदालती फैसले के बाद सांसद के समर्थकों में उत्सव जैसा माहौल देखा गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही