Search

2.5 लाख पंजीकृत किसानों में से सिर्फ 58,858 ने ही धान बेचा, 1.91 लाख ने नहीं दिखाई रूची

Ranchi :  राज्य में धान बेचने के लिए दो लाख 50 हजार 67 किसानों में पंजीकरण कराया था. जिसमें में से सिर्फ 58,858 ने ही धान बेचा. एक लाख 91 हजार 209 किसानों ने धान बेचने में कोई रूची नहीं दिखाई. बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 60 लाख क्विंटल रखा गया था, जिसमें 40 लाख 8 हजार 600 क्विंटल ही धान की अधिप्राप्ति हुई. 

 

 

 

 

पांच जिलों में एक हजार के कम किसान ही टर्न आउट हुए


पांच जिलों में एक हजार से भी कम किसान टर्न आउट हुए. सबसे कम सिमडेगा में 11 हजार 419 किसानों में से सिर्फ 451 किसानों ने ही धान की बिक्री की. लोहरदगा के 3898 किसानों में से 860 किसान, पाकुड़ के 7583 में से 940, खूंटी के 5234 किसानों में से 863 और साहेबगंज के 2491 किसानों में से 930 किसानों ने ही धान की बिक्री की. 

 


किसानों के बीच 922.21 करोड़ का भुगतान

 


धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों के बीच सरकार ने 922.21 करोड़ का भुगतान किया है. हजारीबाग के किसानों के बीच 120.67 करोड़ और पूर्वी सिंहभूम के किसानों के बीच 165.66 करोड़ राशि वितरित की गई. रांची के किसानों के बीच 61.80 करोड़, पलामू के किसानों के बीच 62.74 करोड़ गिरिडीह  के किसानों के बीच 55.17 करोड़, गढ़वा के किसानों के बीच 63.62 करोड़ रुपए वितरित किए गए. 

 

 

 

जिला कितने किसान कितने ने बेचा धान
पाकुड़ 7583 940
बोकारो  8959   1284
कोडरमा  9609  1888
देवघर 9049 2144
चतरा 11141 2734
रामगढ़  6402 2865
दुमका   6969 1707
गोड्डा   14147 1985
पलामू     13167 3801
खूंटी 5234     863
साहेबगंज 2491 930
धनबाद 7373 1931
सरायकेला 4449 1443
गिरिडीह 16883 3635
लोहरदगा 3898 860
सिमडेगा 11419 451
गढ़वा 13714 3647
हजारीबाग 36501 9615
जामताड़ा 5432   2303
रांची 7685 2929
पूर्वी सिंहभूम 23773 6015
लातेहार   4780 2165
गुमला 12490   1417
पश्चिमी सिंहभूम 6919 1306    

 

किस जिले को कितनी राशि

जिला   राशि (करोड़ में)
पाकुड़   21.85
बोकारो 16.79
कोड़रमा 19.95
देवघर 36.80
चतरा 33.39
रामगढ़ 31.55
दुमका 25.10
गोड्डा 23.69
पलामू   62.74
खूंटी 10.74
साहेबगंज 16.80
धनबाद 13.77
सरायकेला 18.57
गिरिडीह 55.17
लोहरदगा 18.23
सिमडेगा 5.33
गढ़वा 63.62
हजारीबाग 120.67
जामताड़ा 36.68
रांची 61.80
पूर्वी सिंहभूम 165.66
लातोहार 22.91
गुमला 25.19
पश्चिमी सिंहभूम 15.80

 


         
    

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp