Ranchi: झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है. एक जून से 26 जुलाई के बीच सामान्य बारिश 455.9 मिलीमीटर के मुकाबले 712.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. इस हिसाब से अब तक 261.3 मिलीमीटर अधिक बारिश हो चुकी है. सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में हुई है. यहां सामान्य से 134 फीसदी अधिक बारिश हुई. जबकि राजधानी रांची में सामान्य से 104 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है.
सिर्फ तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश
राज्य के सिर्फ तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. इस जिलों में देवघर, गोड्डा और पाकुड़ शामिल हैं. देवघर में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है. गोड्डा में सामान्य से 18 फीसदी कम और पाकुड़ में भी सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई है.
| जिला | कितनी बारिश(मिलीमीटर में) | सामान्य से कितना फीसदी अधिक |
| बोकारो | 641.1 | 60 |
| चतरा | 698.1 | 70 |
| धनबाद | 710.3 | 52 |
| दुमका | 648.7 | 37 |
| पूर्वी सिंहभूम | 1134.6 | 134 |
| गढ़वा | 437.5 | 12 |
| गिरिडीह | 543.3 | 22 |
| गुमला | 654.4 | 35 |
| हजारीबाग | 601 | 28 |
| जामताड़ा | 692.6 | 42 |
| खूंटी | 849 | 73 |
| कोडरमा | 538.4 | 36 |
| लातेहार | 926 | 103 |
| लोहरदगा | 562.9 | 24 |
| पलामू | 624.5 | 79 |
| रामगढ़ | 779 | 68 |
| रांची | 961.8 | 104 |
| साहेबगंज | 607.7 | 11 |
| सरायकेला | 968.7 | 115 |
| सिमडेगा | 876.7 | 47 |
| पश्चिमी सिंहभूम | 811.1 | 84 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment