Search

 
 
 

रांची: लड़की के ऊपर एसिड अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती

घर में घुसकर एक लड़की के ऊपर तेजाब छिड़कने का मामला सामने आया है. यह घटना रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित टेंडर बगीचा का है.
 

Ranchi: घर में घुसकर एक लड़की के ऊपर तेजाब छिड़कने का मामला सामने आया है. यह घटना रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित टेंडर बगीचा का है. जहां शनिवार की दोपहर 18 वर्षीय लड़की के ऊपर तीन से चार की संख्या में आए लड़कों ने तेजाब छिड़क दिया. 


इस मामले में लड़की की मां ने पहले बताया कि उनकी बेटी घर में थी, इसी दौरान तीन से चार की संख्या में आए युवकों ने घर में घुसकर उनकी बेटी के ऊपर तेजाब छिड़क दिया. 


वहीं यह जानकारी देने के कुछ ही देर बाद लकड़ी की मां ने कॉल करके दी, कहा कि उनकी बेटी से यह घटना गलती से हो गयी. इस घटना में लड़की बुरी तरह से घायल हो गई है, इसके बाद में उसे देवकमल अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही