Search

 
 
 

रांची रेलवे स्टेशन से पटेल चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

रांची शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने रेलवे स्टेशन से पटेल चौक तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह कार्रवाई प्रशासक के निर्देश पर की गई.
 

Ranchi  : रांची शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने रेलवे स्टेशन से पटेल चौक तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह कार्रवाई प्रशासक के निर्देश पर की गई.

Uploaded Image

आज 17 दिसंबर 2025 को रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया. अभियान के दौरान सड़क और नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया.

 

इस दौरान नालियों और स्लैब के ऊपर लगाए गए ठेला, खोमचा और अस्थायी दुकानों को हटाया गया. सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी ढांचे, बांस-बल्ली और अन्य सामग्री भी जब्त की गई.

 

अभियान के बाद अतिक्रमण करने वालों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई. अधिकारियों ने कहा कि आगे अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही