Search

 
 
 

Safer Internet Day 2026 पर सेंट जेवियर्स स्कूल में हुआ कार्यक्रम

वैश्विक स्तर पर 10 फरवरी को मनाए जाने वाले Safer Internet Day 2026 के अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा में आज डिजिटल जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Ranchi : वैश्विक स्तर पर 10 फरवरी को मनाए जाने वाले Safer Internet Day 2026 के अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा में आज डिजिटल जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट एवं उभरती तकनीकों के सुरक्षित, जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के प्रति जागरूक करना था. इस कार्यक्रम में कक्षा छह के विद्यार्थियों ने भाग लिया और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को समझने में विशेष रुचि दिखाई.

 

इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के कंप्यूटर विभाग द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. संतोष कुमार ने किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में जॉयदीप बनर्जी, रुचि पांडे और दिव्या सिंह का सक्रिय सहयोग रहा. यह आयोजन वैश्विक थीम Together for a Better Internetऔर विद्यालय के संदेश - स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प: एआई के सुरक्षित और ज़िम्मेदार उपयोग की खोज के अनुरूप संपन्न हुआ.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फुलदेव सोरेंग एस.जे. ने विद्यार्थियों को इंटरनेट के विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि तकनीक शिक्षा और ज्ञान का एक सशक्त माध्यम है, किंतु उसका वास्तविक लाभ तभी संभव है जब उसका उपयोग अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ किया जाए.

 

वहीं उप-प्रधानाचार्य फादर रवि भूषण ज़ेस एस.जे. ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर बल देते हुए कहा कि आज इंटरनेट जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ जुड़े साइबर जोखिमों के प्रति सजग रहना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाना अत्यंत आवश्यक है.

 

कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, साइबर बुलिंग की रोकथाम, जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. विद्यार्थियों को सोच-समझकर क्लिक करने, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करने और सकारात्मक डिजिटल पहचान बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन दिया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही