Search

 
 
 

शिक्षा के बिना आदर्श समाज की कल्पना नहीं : मनीष जायसवाल

 
लिटिल एंजल्स स्कूल ने पूरा किया 25 वर्षों का सफर, सदर विधायक ने गुब्बारा उड़ा कर किया समारोह का उद्घाटन Hazaribagh: जिले के ख्यातिप्राप्त लिटिल एंजल्स स्कूल ने 25 वर्ष का शानदार सफर तय कर लिया है. रविवार को डीपीएस स्कूल, शंकरपुर के मैदान में एंजल्स स्कूल परिवार ने सामूहिक रूप से 25वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया. बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और गुब्बारा उड़ा कर समारोह का उद्घाटन किया. 25वें वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया. मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का अग्रणी आईना होता है. शिक्षा के बिना आदर्श समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि निशा जायसवाल की जिद्द, जुनून और शिक्षा के प्रति समर्पण का ही नतीजा है कि लिटिल एंजल्स स्कूल से एंजल्स हाई स्कूल परिवार बन कर वर्तमान समय में हजारीबाग और कोडरमा में चार स्कूलों का सफल संचालन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/who-will-be-the-messenger-of-the-fate-of-lok-sabha-elections/">धनबाद

: लोकसभा चुनाव की वैतरणी का कौन बने खेवैया

स्कूल के विकास में निशा जायसवाल का रहा अहम रोल

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में महज 20 विद्यार्थियों और 3 शिक्षकों के साथ शुरू हुआ लिटिल एंजल्स स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में वट वृक्ष बनकर उभरा है. शिक्षिका निशा जायसवाल की नेक सोच की बदौलत वर्तमान में इस स्कूल में करीब 800 बच्चे और 40 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं. यहां प्ले और नर्सरी के मासूमों को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है. लिटिल एंजल्स की अपार सफलता के बाद वर्ष 2008 में 7 एकड़ भूखंड में 490 बच्चों और 19 शिक्षकों के साथ एंजेल्स हाई स्कूल की शुरुआत हुई. इसे वर्ष 2013 में सीबीएसई, दिल्ली से मान्यता मिली. वर्तमान में यहां 3200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और 106 शिक्षक-शिक्षिकाएं सेवा दे रहे हैं. यहां सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित प्रेप से कक्षा 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/11rc_m_167_11022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-peace-committee-meeting-ban-on-dj-in-immersion-procession-2/">हजारीबाग

: शांति समिति की बैठक, विसर्जन जुलूस में डीजे पर रोक

स्कूल परिवार ने धूमधाम से मनाया 25वां वार्षिकोत्सव

एंजेल्स हाई स्कूल की सफलता को देखते हुए इसी परिसर में करीब 8 एकड़ भूखंड में एक ओर स्कूल डीपीएस की स्थापना वर्ष 2015 में की गई. डीपीएस की शुरुआत 505 बच्चों से हुई और वर्तमान में यहां करीब 2000 बच्चे अध्ययनरत हैं. इन तीनों स्कूलों को मिला कर करीब 285 टीचिंग और नॉनटीचिंग स्टाफ यहां कार्यरत हैं. तत्पश्चात कोडरमा में भी एंजल्स हाई स्कूल का एक ब्रांच खोला गया. एंजेल्स ग्रुप के स्कूलों में बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के साथ ही चारित्रिक विकास पर भी विशेष जोर दिया जाता है. स्कूलों के अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं की समूह के अथक मेहनत और उत्कृष्ट प्रबंधन का ही प्रतिफल रहा है कि कम समय में बेहतर परिणाम दिए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही