Search

 
 
 

इजरायली रक्षा कंपनी भारत में आयरन डोम मिसाइल इंटरसेप्टर मिसाइलों का उत्पादन करेगी!

रक्षा क्षेत्र में इन दिनों भारत की धाक जमती जा रही है. एक तरफ ब्रह्मोस मिसाइल के खरीदार बढ़ रहे हैं, वहीं खबर है कि इजरायल की रक्षा कंपनी राफेल भारत में आयरन डोम मिसाइल इंटरसेप्टर के लिए प्रोडक्शन कंपनी स्थापित करने पर विचार कर रही है.
 

NewDelhi : रक्षा क्षेत्र में इन दिनों भारत की धाक जमती जा रही है. एक तरफ ब्रह्मोस मिसाइल के खरीदार बढ़ रहे हैं, वहीं खबर है कि इजरायल की रक्षा कंपनी राफेल भारत में आयरन डोम मिसाइल इंटरसेप्टर के लिए प्रोडक्शन कंपनी स्थापित करने पर विचार कर रही है. वह इसे लेकर  भारतीय कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है. यह किसी से छिपा हुआ नहीं है कि आयरन डोम दुनिया के बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्टम में शामिल है.
 

 

द यरुशलम पोस्ट की   रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की नामचीन रक्षा कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स भारत में अपने अत्याधुनिक आयरन डोम (Iron Dome) एयर डिफेंस सिस्टम के इंटरसेप्टर मिसाइलों के उत्पादन की संभावना तलाशने में लग गयी है. सूत्रों के अनुसार  भारतीय डिफेंस कंपनियों के साथ बातचीत जारी है.

 

यदि बात बन गयी तो आयरन डोम इंटरसेप्टर के उत्पादन के लिए भारत इजरायल और अमेरिका के बाद तीसरा अहम मैन्यूफैक्चरिंग सेंटर बन जायेगा. जानकारों का मानना है कि आयरन डोम मिसाइल इंटरसेप्टर का उत्पादन भारत में होने से सुदर्शन चक्र को नयी धार मिल जायेगी.
 

 

अहम बात यह है कि भारत  इजरायल के साथ विकसित किये गये बराक-8 लंबी दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम को वायुसेना, नौसेना और थलसेना में शामिल कर चुका है. इजरायली रक्षा कंपनियां पहले से ही भारत में मौजूद हैं. एल्बिट सिस्टम्स (Elbit Systems) अपने हर्मीस-900 और हर्मीस-450 ड्रोन से जुड़े उपकरणों का निर्माण भारत में करती है.  

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही