Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आतंकियों को प्रशिक्षण देने वाले अमेरिकी नागरिक वैनडाइक को तिहाड़ का खाना पसंद नहीं, चिकन, रेड मीट, मछली चाहिए, खुद बनाना चाहता है

म्यांमार में आतंकियों को प्रशिक्षण देने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक को खाने में चिकन, रेड मीट, मछली चाहिए. बता दें कि उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्ताप किया था. खबर है कि मैथ्यू वैनडाइक ने तिहाड़ जेल में खुद खाना बनाने की अनुमति देने की गुहार पटियाला हाउस कोर्ट में लगाई है.
Advertisement
Advertisement
मैथ्यू आरोन वैनडाइक

NewDelhi : म्यांमार में आतंकियों को प्रशिक्षण देने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक को खाने में चिकन, रेड मीट, मछली चाहिए. बता दें कि उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्ताप किया था. खबर है कि मैथ्यू वैनडाइक ने तिहाड़ जेल में खुद खाना बनाने की अनुमति देने की गुहार पटियाला हाउस कोर्ट में लगाई है.

 

वैनडाइक ने कोर्ट से कहा है कि जेल में मिलने वाला खाना ज्यादा मसालेदार और तेल वाला है, वह इस तरह के खाने का आदी नहीं है. उसकी सेहत बिगड़ती चली रही है. वजन भी काफी कम हो गया है. जानकारी के अनुसार अदालत ने वैनडाइक  की याचिका पर एनआईए और तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. यह मामला अब 21 जुलाई को सुना जायेगा.

 

वैनडाइक के वकील रोहित डांडरियाल और रोहित गौर ने गुरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल 6 मई से तिहाड़ जेल का खाना नहीं खा रहा है. दावा किया कि उसका वजन लगभग 14 किलो कम हो गया है. वैनडाइक ने अपनी याचिका में  इंडक्शन स्टोव, बर्तन सहित  भोजन सामग्री की मांग की है.

 

खबर है कि उसने  चिकन, रेड मीट, मछली, दाल-चावल के अलावा बिना पके नूडल्स, पास्ता, ब्रेड, मक्खन, ऑलिव ऑयल, टोंड दूध, सोया मिल्क, आलू, प्याज, बीन्स, बोतलबंद पानी, सब्जियां और लेमन पेपर सीज़निंग आदि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है. अहम बात यह है कि उसने कहा है कि इन सभी खाद्य सामग्री और उपकरणों का खर्च उसका परिवार उठायेगा.

 

मामले की तह में जायें तो NIA मार्च में मैथ्यू आरोन वैनडाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों को म्यांमार आतंकी प्रशिक्षण मामले में  अपनी गिरफ्त में लिया था. NIA के अनुसार सभी आरोपी अवैध रूप से म्यांमार में दाखिल हुए, सभी म्यांमार में सशस्त्र गुटों को ड्रोन युद्ध और लड़ाकू प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहे थे. जान लें कि इन आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता, पूर्व पत्रकार और सन्स ऑफ लिबर्टी इंटरनेशनल (SOLI) का संस्थापक बताया जाता है. सूत्रों के अनुसार SOLI संगठन आतंकी समूहों को  सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए जाना जाता है. वैनडाइक का नाम 2011 का लीबिया गृहयुद्ध,  सीरिया और यूक्रेन सहित कई युद्धों से जुड़ा रहा है

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही