Search

 
 
 

ऑस्ट्रेलिया : मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे मोदी, खिलाड़ियों से मिले, स्टीव वॉ और एंथनी अल्बानीज भी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को अपने दौरे के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया के मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे. उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीजऔर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने यहां युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने पीएम से ऑटोग्राफ लिये. तस्वीरें भी खिंचवाईं.
 

Melbourne  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को अपने दौरे के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया के मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे. उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीजऔर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने यहां युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने पीएम से ऑटोग्राफ लिये. तस्वीरें भी खिंचवाईं.

 

यहां दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया. रोडमैप के तहत दोनों देश  क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहभागिता निभायेंगे. इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए पीएम ने कहा, ऑन-फील्ड के साथ-साथ हम आउट-फील्ड पार्टनरशिप भी मजबूत करेंगे.पीएम मोदी ने  MCG की ऐतिहासिकता का जिक्र करते हुए कहा, दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा जुनून है. 
 

 

इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की  फेमस टी-20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का प्रारंभिक मैच चेन्नई में खेला जायेगा. जान लें कि पहली बार कोई विदेशी क्रिकेट लीग भारत की धरती पर मैच खेलेगी. यह आयोजन देश भर में आयोजित होने वाले सप्ताह भर चलने वाले महोत्सव जी-डे नमस्ते का मुख्य आकर्षण होगा. जी-डे नमस्ते में ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति, व्यवसाय और खेल से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की झलक नजर आयेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 


 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही