Search

 
 
 

CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्रों के लिए ऑनलाइन मोटिवेशनल कार्यक्रम 11 को

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मानसिक रूप से सशक्त और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा “HOW’S THE JOSH!! – Unlock Your Potential: Excel in Boards and Beyond” शीर्षक से एक विशेष ऑनलाइन मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन 11 फरवरी 2026 को किया जाएगा.
 

Ranchi : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मानसिक रूप से सशक्त और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा “HOW’S THE JOSH!! – Unlock Your Potential: Excel in Boards and Beyond” शीर्षक से एक विशेष ऑनलाइन मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन 11 फरवरी 2026 को किया जाएगा.

 

डेढ़ घंटे का यह ऑनलाइन कार्यक्रम राज्य के सभी 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आयोजित होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा से पहले छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना, तनाव कम करना और प्रभावी तैयारी की रणनीतियां साझा करना है.

 

कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह, आईएएस, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शशि रंजन, आईएएस, राज्य परियोजना निदेशक, JEPC तथा एस. द्वि. तिग्गा, प्रशासनिक पदाधिकारी, JEPC विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे.

 

सत्र के दौरान लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, परीक्षा तनाव से निपटने के उपाय, माइंडफुलनेस, आत्मअनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी.

 

राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और समग्र व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह कार्यक्रम छात्रों को परीक्षा ही नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही