Search

 
 
 

Ranchi News: 18 लाख की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: जांच में सामने आया कि करीब 18 लाख रुपये के उधार की रकम वापस नहीं करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इसी को लेकर बुधवार देर रात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Ranchi News: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में मिथिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल फोन, एक फॉर्च्यूनर कार, एक हुंडई आई-20 कार, एक स्कूटी और घटनास्थल से प्राप्त खोखा बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक 18 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक की जान चली गई.

 

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात अपराधियों ने इंद्रपुरी रोड नंबर-01 निवासी मिथिलेश कुमार, पिता जग नारायण महतो को उनके घर के पास सिर में गोली मार दी थी. घटना के बाद उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब 18 लाख रुपये के उधार की रकम वापस नहीं करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. 

 

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक कुमार उर्फ लल्लू, विवेक कुमार उर्फ छोटू, आयुष कुमार सिंह, नितिन गुप्ता, राहुल कुमार और रोहित सिंह उर्फ देवा शामिल हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही