Search

 
 
 

प्यार की अधूरी कहानी, घरवाले को देख मंडप से भागा प्रेमी

जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में स्थित पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर से हैरान करने वाला मामले सामने आया है. जहां एक प्रेम कहानी शादी के मंडप तक पहुंचकर छूट गई. खुशियों का माहौल कुछ ही मिनटों में अफरा-तफरी बदल गया और प्रेमी जोड़े का गठबंधन अधूरा रह गया.
 

Patna: जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में स्थित पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर से हैरान करने वाला मामले सामने आया है. जहां एक प्रेम कहानी शादी के मंडप तक पहुंचकर छूट गई. खुशियों का माहौल कुछ ही मिनटों में अफरा-तफरी बदल गया और प्रेमी जोड़े का गठबंधन अधूरा रह गया.


बताया जाता है कि पटना के एक युवक और युवती करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध में थे. दोनों एक कोचिंग संस्थान में पहली बार मिले थे. जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. मोबाइल पर लंबी बातचीत और मुलाकातों के बाद दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया. लेकिन मामला अंतर्जातीय होने के कारण फंस गया. युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे और उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी में जुटे थे.

 


परिजनों के विरोध के चलते प्रेमी जोड़ा तीन दिन पहले घर से फरार हो गया. जिसके बाद दोनों पहले खुसरूपुर में एक दोस्त के यहां ठहरे, फिर वहां से बनारस चले गए. आखिर में दोनों जमुई पहुंचे और पत्नेश्वर नाथ मंदिर में शादी करने का फैसला किया. उन्हें उम्मीद थी कि भगवान के साक्षी मानकर शादी करने से उनका रिश्ता मजबूत हो जाएगा.


मंदिर में शादी की तैयारियां चल रही थी. प्रेमी और प्रेमिका मंदिर पहुंचे. दोनों के चेहरे पर खुशी और हरबराहट झलक रही थी. वे मंदिर के पुजारी नीरज पांडेय से जल्दी शादी कराने की गुजारिश भी की. पुजारी ने उन्हें जरूरी कागजात और आधार कार्ड जमा करने को कहा, लेकिन प्रेमी जोड़ा कुछ देर तक दस्तावेज टालमटोल करता रहा.


दोनों ने जब दस्तावेज दिए और रसीद की प्रक्रिया पूरी होने लगी, तभी अचानक शादी का माहौल हंगामे में बदल गई. पुजारी शादी के मंत्र पढ़ने ही वाले थे कि  उसी समय युवती के परिजन मंदिर में आ गए. युवती के परिजन को देख लड़का घबरा गया. और मौके से फरार हो गया. उधर, परिजनों ने युवती को पकड़कर जबरन अपने साथ ले गए. मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई.


लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए. मामले को लेकर मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. यदि शिकायत मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही