Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना HC से मिली जमानत

बिहार की राजनीति में भी काफी हलचल रही है। आज पटना हाई कोर्ट में मोकामा बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने अनंत सिंह को दुलारचंद यादव की हत्या के मामले जमानत दे दी है. अक्टूबर 2025 में चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी.
Advertisement
Advertisement

Patna : मोकामा विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने अनंत सिंह को दुलारचंद यादव की हत्या के मामले जमानत दे दी है. अक्टूबर 2025 में चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी. 

 

दुलारचंद यादव जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे. तभी जदयू के अनंत सिंह और जनसुराज के पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों में झड़प हुई. इसी झड़प के दौरान दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी. इसका इल्जाम अनंत सिंह पर लगा था. अनंत करीब 4 महीने से बेऊर जेल में बंद थे. 


वकीलों ने जमानत के लिए कोर्ट में कई अहम दलीलें पेश कीं. बचाव पक्ष ने कहा कि मामले में पर्याप्त सबूत नहीं हैं और अनंत सिंह को झूठा फंसाया गया है. वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत मंजूर कर ली. 

 

जमानत की खबर मिलते ही मोकामा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. लंबे समय से उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे लोग अब उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही