Lagatar Desk : बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मी बढ़ गई है. पटना स्नातक सीट से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार के नामाकंन से पहले नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे. दोनों नेताओं ने करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत की.
नीतीश और ललन की मुलाकात को अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इस दौरान अनंत सिंह के साथ चल रहे विवाद और पार्टी के भीतर पैदा हुई स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. यह भी माना जा रहा है कि दोनों शीर्ष नेताओं के मुलाकात के बाद अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहा विवाद सुलझ जाएगा.
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से मोकामा विधायक अनंत सिंह और विधान पार्षद नीरज कुमार के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी नेतृत्व से न्याय की मांग कर रहे हैं.
वहीं, दूसरी तरफ नीरज कुमार भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी बात रख चुके हैं और अनंत सिंह पर लगातार हमलावर हो रहे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश और ललन सिंह के मुलाकात के बाद दोनों के बीच विवाद सुलझता है या नहीं.
https://lagatar.in/threat-posed-by-the-active-cyclonic-storm-nolo-in-the-pacific-ocean-continues-to-grow
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
