Patna News: अनंत सिंह की विधायकी खतरे में हैं. विधानसभा की ओर से मोकामा विधायक को नोटिस जारी किया गया है. इसमें अनंत सिंह से 7 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है. सोमवार को अनंत सिंह को यह नोटिस मिला है.
अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग जेडीयू की ओर से जारी की गई थी. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को इस संबंध में आवेदन दिया था. इसमें अनंत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था.
इसे भी पढ़ें:
जेडीयू ने अपनी शिकायत के समर्थन में कई दस्तावेज भी विधानसभा अध्यक्ष को दिए थे. इनमें अखबारों की कटिंग, सीडी और दूसरे सबूत शामिल थे. विधानसभा अध्यक्ष ने इन दस्तावेजों को देखने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. इसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से अनंत सिंह को नोटिस जारी किया गया.
अनंत सिंह को जो नोटिस मिला है, उसमें सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है. सोमवार को उन्होंने यह नोटिस प्राप्त कर लिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

