Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन में विस्फोट, हादसे में एक की मौत, कई घायल

Muzaffarpur News: जिले के गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के लिए मशीन से खोदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका हो गया. आसपास के लोगों को शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ. गैस रिसाव और आग लगने की आशंका के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.
 
हादसे के बाद घटनास्थल पर फैला मलबा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में पीएनजी पाइपलाइन में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि कई घायल हैं. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

इसे भी पढ़ें:

जिले के गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के लिए मशीन से खोदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका हो गया. आसपास के लोगों को शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ. गैस रिसाव और आग लगने की आशंका के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित जगहों की ओर जाने लगे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. गैस रिसाव और दोबार आग लगने की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है. हादसे में तीन मकान और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही