Search

 
 
 

आंध्र प्रदेश : चिंतूर में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के चिंतूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है. जबकि अन्य 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी कलेक्टर दिनेश कुमार ने दी.
 

Lagatar Desk :  आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के चिंतूर और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर 35 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है. जबकि अन्य 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी कलेक्टर दिनेश कुमार ने दी. 

 

 

तीखा मोड़ होने के कारण चालक ने खोया नियंत्रण

जानकारी के मुताबिक, सभी यात्रियों ने प्राइवेट बस बुक करवाया था और वे भद्राचलम घूमने के बाद अन्नावरम जा रहे थे. तभी एएसआर जिले के चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट सड़क पर तीखा मोड़ होने के कारण चालक ने बस ने नियंत्रण खो दिया और नौवें मील के पत्थर पर सुरक्षा दीवार से टकराकर खाई में गिर गई. सूचना पाकर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची. 

 

हालांकि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने से पुलिस और जिला प्रशासन को घटनास्थल पर पहुंचने में समय लगा. मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने राहत बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया. बचाव कार्य जारी है. राहत-बचाव टीम ने अब तक 9 शव बरामद किए हैं. अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. 

 

सीएम नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर हादसे पर दुख जताया है. साथ ही जिला अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है.

 

उन्होंने लिखा कि अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के चिंतूर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोग गहरे सदमे में हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई. मैंने अधिकारियों से इस दुर्घटना के बारे में बात की और पीड़ितों को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त की. मुझे उम्मीद है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही