Search

 
 
 

केंद्रीय सरना समिति: केंद्रीय महिला अध्यक्ष बनी ऐंजेल लकड़ा

करम टोली स्थित प्रेस क्लब में बुधवार को सरहुल पूर्व संध्या मनाई गई. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकार्ता ऐजेंल लकड़ा को केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय महिला अध्यक्ष चुना गया. इस मौके पर सरना धर्मावलंबियों ने ऐजेंल लकड़ा का भव्य स्वागत किया.
 

Ranchi: करम टोली स्थित प्रेस क्लब में बुधवार को सरहुल पूर्व संध्या मनाई गई. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकार्ता ऐंजेल लकड़ा को केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय महिला अध्यक्ष चुना गया. इस मौके पर सरना धर्मावलंबियों ने ऐंजेल लकड़ा का भव्य स्वागत किया. मीडिया से चर्चा के दौरान ऐंजेल लकड़ा ने अपने समाज को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी. 


वहीं, अध्यक्ष फूल चंद तिर्की ने कहा कि सरहुल प्रकृति पर्व है. इस दिन सूर्य और धरती का विवाह होता है. इसलिए आदिवासी समाज में जल, जंगल, जमीन, पहाड़, पर्वत, नदी, सरोवर की पूजा की जाती है. इसी के साथ ही चैत महीना में ही वनों में नए पत्ते और कोपल आते है. जिससे हरियाली छा जाती है. सरय और पारस फूल से पूरा जंगल हराभरा हो जाता है. 

 

वहीं, कचहरी चौक पर विभिन्न्न आदिवासी संगठनों द्वारा महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण किया गया. मेयर प्रत्याशी देवी दयाल मुंडा की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित हुए. इस दौरान देवीदयाल ने कहा कि महाराजा मदरा मुंडा आदिवासी समाज के पूर्वज है और पहले छोटानागपुर के महाराजा थे. मालूम हो कि 1 अप्रैल 2024 को कचहरी चौक पर महाराजा मदरा मुंडा का प्रतिमा का अनावरण किया गया था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही