Hazaribagh News: आंगो थाना के थाना प्रभारी जानू कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने आंगो थाना की कमान अब दीपक कुमार को सौंपी है. दीपक कुमार ने नए थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार पर एक होमगार्ड जवान के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा था. मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने इसकी जांच का आदेश दिया था.
जांच के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने जानू कुमार को तत्काल थाना प्रभारी के पद से हटा दिया. इसके बाद दीपक कुमार को आंगो थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
पुलिस विभाग के इस निर्णय के बाद आंगो थाना में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, मारपीट के आरोपों और जांच की अंतिम रिपोर्ट को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

