Search

झारखंड के 10 नगर निकायों में बनेंगे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी

Ranchi : झारखंड के शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के प्रभावी प्रबंधन और मानवीय नसबंदी के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग (नगरीय प्रशासन निदेशालय) ने प्रथम चरण में राज्य के 10 प्रमुख नगर निकायों में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाने का निर्णय लिया है. इस परियोजना के लिए कुल 21.06 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.
 
झारखंड की खबरें
  • 21 करोड़ रुपये स्वीकृत, कुत्तों की आबादी पर लगेगी लगाम

Ranchi : झारखंड के शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के प्रभावी प्रबंधन और मानवीय नसबंदी के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग (नगरीय प्रशासन निदेशालय) ने प्रथम चरण में राज्य के 10 प्रमुख नगर निकायों में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाने का निर्णय लिया है. इस परियोजना के लिए कुल 21.06 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक नैंसी सहाय ने सभी संबंधित नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटरों का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए. निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो, ताकि तय समय-सीमा के भीतर आवारा कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी का अभियान शुरू किया जा सके.

निदेशालय के अनुसार, इन सेंटरों के चालू होने से शहरी इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर रोक लगेगी और स्थानीय निवासियों को डॉग बाइट जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी. सभी निकायों को इस परियोजना के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और आवश्यक व्यवस्थाएं अविलंब पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही