Search

 
 
 

Bihar News: पशुओं के शवदाह के लिए बनेगा एनिमल क्रेमेटोरियम, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए सरकार एनिमल क्रेमेटोरियम का निर्माण करन जा रही है. जहां मृत पशुओं का सम्मानजक तरीके से अंतिम विदाई दी जाएगी. पशु शवदाह गृह का निर्माण मुजफ्फरपुर में होने जा रहा है.
 
बिहार की खबरें

Muzaffarpur: पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए सरकार एनिमल क्रेमेटोरियम का निर्माण करन जा रही है. जहां मृत पशुओं का सम्मानजक तरीके से अंतिम विदाई दी जाएगी. पशु शवदाह गृह का निर्माण मुजफ्फरपुर में होने जा रहा है. जो उत्तर बिहार का पहला एनिमल क्रेमेटोरियम होगा. इसके लिए शहर के सिकंदरपुर मुक्तिधाम के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे जमीन चिन्हीत कर ली गई है. इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें: 

प्रस्तावित पशु शवदाह गृह इलेक्ट्रिक या गैस से संचालित होगा. इसके निर्माण के बाद शहर और आस-पास के क्षेत्रों में मृत मवेशियों एवं पालतू पशुओं का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा. इससे पर्योवरण संरक्षण के साथ स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी.

 

नगर विकास विभाग ने मुजफ्फरपुर नगर निगम से एनओसी लेने को बुडको के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर निर्देश दिया है. पत्र के माध्यम से निगम ने कहा इस परियोजना के संचालन और रखरखाव के लिए निगम की सहमति आवश्यक है.

 

विभाग का कहना है कि बुडको नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द NOC प्राप्त करें. इसके बाद परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजा जाएगा.

 

फिलहाल शहर और आसपास के इलाकों में मृत पशुओं के शव अक्सर बूढ़ी गंडक नदी के किनारे या खुले स्थानों पर फेंक दिए जाते हैं. इससे दुर्गंध फैलने के साथ जल जल और वायु प्रदूषण की समस्या पैदा होती है. साथ ही संक्रमण बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.


नगर विकास विभाग का मानना है कि पशु शवदाह गृह बनने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा और नदी को प्रदूषण से बचाव की भी मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही