Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ANM भर्ती परीक्षा 18-19 मार्च को, 3181 पदों पर होगी नियुक्ति

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के कुल 3181 पदों (बैकलॉग सहित) पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 और 19 मार्च 2026 को किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के कुल 3181 पदों (बैकलॉग सहित) पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 और 19 मार्च 2026 को किया जाएगा.

 

परीक्षा रांची मुख्यालय स्थित विभिन्न सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा तिथि की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर मेल/एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी.

 

अभ्यर्थी 14 मार्च 2026 से अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए आवेदन में दिए गए ई-मेल/पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि (DDMMYY) का उपयोग करना होगा.

 

सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ अवश्य लेकर आएं. साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग या कदाचार में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई है.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में गड़बड़ी या कदाचार पाए जाने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in को नियमित रूप से देखते रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही