Search

 
 
 

Simdega News: झारखंड राज्य पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन आयोजित

झारखण्ड राज्य पेंशनर समाज के 21वें स्थापना दिवस पर वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: झारखण्ड राज्य पेंशनर समाज के 21वें स्थापना दिवस पर वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.

इसे भी पढ़ें: 

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पेंशनरों एवं सदस्यों को सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सामाजिक जागरूकता तथा कानून-व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक सुझाव दिए.

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज के सदस्यों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अलग से एक विशेष सेल का गठन किया जाएगा. इसके अतिरिक्त जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को निर्देशित किया जाएगा कि वे पेंशनर समाज एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें.

 

पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि सिमडेगा पुलिस द्वारा शीघ्र ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से पेंशनरों समाज एवं वरिष्ठ नागरिकों, विशेषकर वृद्ध महिलाओं को आवश्यक सहायता एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा सकेगी. उन्होंने सिमडेगा जिले में हॉकी के पुनर्जीवन हेतु पेंशनर समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज जिस समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है, वह अनुकरणीय है.

 

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने वर्तमान में चल रहे एसआईआर एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी पेंशनर समाज से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी नागरिक युवाओं को जीवन-मूल्य, संस्कार एवं सकारात्मक सोच से जोड़ने के लिए अपने-अपने गांवों में प्रेरक भूमिका निभाएं.

 

उन्होंने बेहतर समाज निर्माण के लिए सामाजिक कुरीतियों एवं नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन करने की अपील की. साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया कि वे सदैव सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा साइबर ठगी से बचाव के प्रति स्वयं भी जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें.

 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने झारखण्ड राज्य पेंशनर समाज द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं. इस अवसर पर झारखण्ड राज्य पेंशनर समाज, जिला-शाखा सिमडेगा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही