Search

 
 
 

Ranchi News: गोंदा यातायात थाना का वार्षिक निरीक्षण, त्योहारों में ट्रैफिक पुलिस होगी सख्त

Ranchi News: आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात पुलिस को शहर में सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.
 
गोंदा यातायात थाना में ट्रैफिक एसपी

Ranchi News: राजधानी रांची में आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के साथ अक्टूबर में होने वाले क्रिकेट मैच को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में 21 सितंबर को पुलिस अधीक्षक यातायात, रांची ने यातायात थाना गोंदा का वार्षिक निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़ें: 

वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों की कीट परेड कराई गई. इसके साथ ही थाना के सभी अभिलेखों की जांच की गई. निरीक्षण के दौरान मिली कमियों और त्रुटियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

 

आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात पुलिस को शहर में सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.

 

चेकिंग के दौरान ब्लैक शीशा, फैन्सी नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, रेस ड्राइविंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रहेगी. इसके अलावा निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने वाले वाहनों, बिना यूनिफॉर्म के ऑटो-टोटो चलाने वाले चालकों और नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी.

 

वाहनों की नंबर प्लेट की भी जांच की जाएगी. नंबर प्लेट पर टेप लगाकर नंबर छिपाने या गलत तरीके से नंबर लिखने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी.


त्योहारों के दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पोस्ट के पास और चौक-चौराहों पर अनावश्यक रूप से खड़े ऑटो और टोटो पर भी कार्रवाई होगी. जिन रास्तों को यातायात के लिए लेफ्ट फ्री रखा गया है, वहां वाहन खड़ा करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

 

इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों और ठेलों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम के साथ समन्वय कर अभियान चलाया जाएगा. यातायात पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहने और त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही