Latehar News: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान नितेश कुमार सिंह के रूप में की गयी है.
बताया जाता है कि रविवार की शाम तकरीबन पांच बजे नितेश कुमार सिंह को राजदंडा-महुआडांड़ सड़क पर बेलटोली के पास घायल अवस्था में मिला था. घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके दोस्त बिक्की व अन्य उसे इलाज के लिए महुआडांड़ अस्पताल लेकर जा रहे थे. उस समय तक नितेश की सांसे चल रही थी. अस्पताल ले जाने के दौरान रांची मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में उसके साथी की बाइक आ गयी. इस हादसे में घायल नितेश ने दम तोड़ दिया. हालांकि उनके दोस्त सकुलशल हैं.
इसे भी पढ़ें:
थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की. थाना प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील वाहन चालकों से की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

