Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: अशोक नगर चोरी केस में एक और आरोपी अरेस्ट, जेवर भी बरामद

राजधानी के अशोकनगर में हुई हाई प्रोफाइल चोरी के मामले का लगातार खुलासा हो रहा है. इससे पहले रांची पुलिस ने जहां दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से पुलिस ने 65 लाख मूल्य के 400 ग्राम चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी के अशोकनगर में हुई हाई प्रोफाइल चोरी के मामले का लगातार खुलासा हो रहा है. इससे पहले रांची पुलिस ने जहां दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से पुलिस ने 65 लाख मूल्य के 400 ग्राम चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए हैं. 


जानकारी देते हुए रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 9 जुलाई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी निशित केसरी और अभिषेक पांडेय के घर में चोरी की घटना हुई थी. इस संबंध में अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए समीर खान उर्फ कबीर खान (निवासी- शुक्ला रोड, थाना नगर, मुजफ्फरपुर, बिहार) को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से चोरी के 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 65 लाख रुपये बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें - 

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी के जेवरात को मुजफ्फरपुर (बिहार) में एक सोना व्यवसायी के यहां बेचने की तैयारी कर रखी थी. मामले की जांच में अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात रिकवर कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

 

इससे पहले 23 जुलाई को मुख्य आरोपियों की पत्नियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गुलशन प्रवीण और शकीला उर्फ लाडली के रूप में हुई है. वहीं इस मामले में पुलिस ने कुख्यात अंतर्राज्यीय चोर इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन, अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम और नवीन शर्मा की संलिप्तता सामने आई है. जो अभी भी फरार है, पुलिस उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही