Search

HC में NEET-UG मामले की सुनवाई: NTA को मूल OMR शीट सीलबंद लिफाफे में पेश करने का आदेश

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने लक्ष्य सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को याचिकाकर्ता की मूल OMR शीट सीलबंद लिफाफे में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने लक्ष्य सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को याचिकाकर्ता की मूल OMR शीट सीलबंद लिफाफे में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने आदेश दिया कि टेस्ट बुकलेट सीरियल नंबर 265208914 और रोल नंबर 2603107066 वाले अभ्यर्थी लक्ष्य सिंह की मूल OMR शीट अगले सप्ताह सीलबंद लिफाफे में पेश की जाए. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को निर्धारित की.
  
साथ ही, कोर्ट ने अपने आदेश की प्रति भारत सरकार की ओर से उपस्थित अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASGI) के अधिवक्ता को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही