Search

 
 
 

Jamshedpur News: कारोबारी हरेराम सिंह के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

शहर के चर्चित कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: शहर के चर्चित कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. सीतारामडेरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 वर्षीय आरोपी सागर सिंह को गोलमुरी स्थित पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया.

Uploaded Image

गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सागर सिंह तीरथ सिंह का पुत्र है और गोलमुरी के रिफ्यूजी कॉलोनी का निवासी है. पुलिस के अनुसार वह इस मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था.

 

यह मामला 10 अक्टूबर 2025 का है, जब भुइयांडीह स्थित व्यवसायी हरेराम सिंह के घर के बाहर स्कूटी सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी. जांच में सामने आया कि रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद शहर के कारोबारी वर्ग में भय का माहौल बन गया था.

 

फायरिंग से पहले हरेराम सिंह के बेटे हरीश सिंह को प्रिंस खान के नाम से फोन कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. इस दौरान धमकी भरा ऑडियो भी सामने आया था. पुलिस जांच में इस मामले के तार एक संगठित रंगदारी गिरोह से जुड़े मिले.

इसे भी पढ़ें: 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पलामू जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के इशारे पर पूरी साजिश रची गई थी. पुलिस के अनुसार दशरथ शुक्ला ने दोनों के निर्देश पर जमशेदपुर के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का नेटवर्क तैयार किया और फायरिंग के लिए शूटरों की व्यवस्था की थी.

 

इस मामले में पुलिस पहले ही दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार कर रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है. फायरिंग में शामिल मुख्य शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा राजेश गिरि, राज सिंह कश्यप समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है.

 

पुलिस का कहना है कि सागर सिंह की गिरफ्तारी से मामले की जांच को और मजबूती मिलेगी. गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और संगठित अपराध तथा रंगदारी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही