Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अडानी ग्रुप के हाथ आयी एक और एयरपोर्ट की चाबी, 50 साल के लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लिया लीज पर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :    अडानी ग्रुप के हाथ में एक और एयरपोर्ट आ गयी है. दरअसल जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नियंत्रण अब अडानी ग्रुप के पास आ गया है. अडानी समूह ने सोमवार को इस एयरपोर्ट की जिम्मेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से हासिल की. जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के डायरेक्टर जेएस बलहाराने ने सोमवार को अडानी जयपुर इंटरनेशनल लिमिटेड के चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर विष्णु झा को एयरपोर्ट की प्रतीकात्मक चाबी दी.

पीपीपी मॉडल पर किया जायेगा एयरपोर्ट का सारा काम

सरकार ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 50 साल के लिए अडानी ग्रुप को लीज पर दिया है. कंपनी ने एयरपोर्ट की कमान रविवार रात 12 बजे से ले ली. अब इस एयरपोर्ट का ऑपरेशन, मैनेजमेंट और डेवलपमेंट अडानी समूह द्वारा पीपीपी मॉडल पर किया जायेगा. इसे भी पढ़े : 36">https://lagatar.in/elephant-took-the-lives-of-four-in-36-hours-dfo-said-after-giving-information-dont-tell-useless-story-we-cant-stop/">36

घंटे में हाथी ने ली चार की जान, सूचना देने पर DFO बोले- फालतू कहानी मत सुनाइये, हम नहीं रोक सकते

अडानी ग्रुप एविएशन सेक्टर में अपनी पकड़ कर रहा मजबूत

अरबपति बिजनेस मैन गौतम अडानी के अडानी ग्रुप ने जुलाई 2021 में ही मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टेकओवर पूरा किया है. अडानी ग्रुप बीते कुछ सालों से एविएशन सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. इसके बाद अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट को संचालित करने वाली कंपनी GVK Group से भी उसका यह कारोबार यानी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) खरीद लिया.

 6 एयरपोर्ट की कमान पहले से संभाल रहे हैं अडानी

बता दें कि अडानी ग्रुप के पास पहले से ही 6 एयरपोर्ट हैं. दरअसल 2019 में कंद्र सरकार ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट को प्राइवेट हाथों में देने के लिए बिडिंग मंगवाई थी. तब अडानी ग्रुप को  अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, मंगलुरू, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट का मैनेजमेंट और ऑपरेशन देने का फैसला हुआ था. समूह की 100 फीसदी हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने GMR जैसे बड़े प्लेयर को पछाडते हुए 50 साल के लिए इन एयरपोर्ट को ऑपरेट करने का ठेका हासिल किया था. जयपुर एयरपोर्ट का नियंत्रण मिलने के बाद यह सातंवा एयरपोर्ट अडानी के हाथों में आ गयी है. इसे भी पढ़े : टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-mp-nusrat-jahan-married-for-the-second-time-photo-reveal/">टीएमसी

सांसद नुसरत जहां ने की दूसरी शादी!  फोटो से हुआ खुलासा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही