Ranchi News: JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े मामले में CID ने गुरुवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनु कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह सारण, बिहार का रहने वाला है. CID के अनुसार, मनु कुमार सिंह ने JSSC-CGL परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया था. इनमें कुछ अभ्यर्थियों के सफल होने की भी जानकारी सामने आई है.
इसे भी पढ़ें:
इधर, मामले में न्यायिक अभिरक्षा में बंद दो आरोपियों कुन्दन कुमार और समीर कुमार को CID ने रिमांड पर लिया है. दोनों से पूछताछ कर परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने और पूरे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी. मामले की जांच जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

