Search

 
 
 

JSSC-CGL मामले में कुंदन कुमार और समीर दो दिनों की CID रिमांड पर

Ranchi News: जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों की सेटिंग किस स्तर पर हुई थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारियों का सत्यापन भी CID कर रही है.
 
अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की सांकेतिक तस्वीर.

Ranchi News: JSSC-CGL परीक्षा में अनियमितता और पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID ने आरोपी कुंदन कुमार और समीर कुमार को दो दिनों की रिमांड पर लिया है. दोनों से पूछताछ के दौरान परीक्षा में कथित सेटिंग, लेन-देन और अन्य आरोपियों से उनके संपर्क को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.

 

जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों की सेटिंग किस स्तर पर हुई थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारियों का सत्यापन भी CID कर रही है.

इसे भी पढ़ें: 

बताया जा रहा है कि कुंदन कुमार पर खुद पैसे देकर परीक्षा पास करने और अन्य अभ्यर्थियों की भी सेटिंग कराने के आरोप की जांच चल रही है. वहीं समीर कुमार का नाम भी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की सूची में सामने आया है. 

 

CID की पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा. इससे पहले भी जांच एजेंसी कई सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ कर चुकी है और मामले में गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड पर लेकर पूछताछ का सिलसिला जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही