Bokaro News: रात के समय सड़क पर वाहन खराब होने पर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल वहां पर रिफ्लेक्टर लगाएगी. साथ ही खराब गाड़ी पर भी स्टिकर चिपका देगी. रिफ्लेक्टर व स्टिकर अंधेरे में भी हल्की लाईट पर चमकेगा. इससे रात में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. यह फैसला शुक्रवार को बोकारो डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया.
इसे भी पढ़ें:
इसके साथ ही बैठक में एक टीम बनाने का फैसला भी लिया गया. पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी गई है. ताकि अगर रात में सड़क पर कोई गाड़ी खराब होती है, तो तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी रिफ्लेक्टर व स्टिकर लगा दे, क्योंकि रात में वाहन चलाने वाले को पता ही नहीं चलता कि सामने खराब गाड़ी खड़ी है. जब तक उन्हें पता चलता है, तब तक बहुंत देर हो चुकी होती है.
उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह जमशेदपुर में हुई दुर्घटना ने प्रशासन को इस ओर सोंचने को मजबूर किया है. दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा की मौत हो गई. कार पर चार बच्चे सवार थे. वे सामने खड़ी ट्रक को देख नहीं पाये और कार की टक्कर हो गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

