Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: झारखंड इस्पात फैक्ट्री की भट्टी में फिर हुआ ब्लास्ट, एक मजदूर घायल

अरगड्डा हेसला स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक बार फिर भट्टी में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई. फैक्ट्री की तीन नंबर भट्टी में हुए इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया,
Advertisement
Advertisement
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: अरगड्डा हेसला स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक बार फिर भट्टी में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई. फैक्ट्री की तीन नंबर भट्टी में हुए इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जबकि वहां कार्य कर रहे कई अन्य मजदूर समय रहते बाहर निकल जाने से बाल-बाल बच गए.

इसे भी पढ़ें: 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे तीन नंबर भट्टी के समीप छह से सात मजदूर कार्य कर रहे थे. इसी दौरान मजदूरों को भट्टी में ब्लास्ट होने की आशंका हुई. खतरे का आभास होते ही सभी मजदूर वहां से भागने लगे. इस दौरान भागने के क्रम में संतोष सिन्हा घायल हो गए.

Uploaded Image

झारखंड इस्पात फैक्ट्री

बताया जा रहा है कि हादसे में संतोष सिन्हा के पैर में गंभीर चोट आई है और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया. उन्हें तत्काल उपचार के लिए रामगढ़ लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

 

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि समय रहते मजदूरों के हट जाने से एक बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में इस प्रकार की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

 

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन से भट्ठियों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही