Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी में जहरीली शराब से एक और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई

बिहार में शराबबंदी के बावजूद धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है. राज्य के अलग-अलग जिलों से आए दिन जहरीली शराब पीने से मौत की खबर सामने आ रही है. ताजा मामला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से सामने आ रहा है. यहां शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है.
Advertisement
Advertisement

Motihar :  बिहार में शराबबंदी के बावजूद धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है. राज्य के अलग-अलग जिलों से आए दिन जहरीली शराब पीने से मौत की खबर सामने आ रही है. ताजा मामला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से सामने आ रहा है. यहां शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. 

 

 

 

इस मौत के बाद बिहार में जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. इस घटना में पहली मौत गुरुवार को हुई थी. इससे पहले 2 अप्रैल को  मोतिहारी जिले में भी जहरीली शराब पीने से परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, प्रमोद यादव और चंदू कुमार की मौत हुई थी. जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे.

 


इस घटना के बाद से प्रशासन एक्शन मोड में है.  जिला मजिस्ट्रेट सौरभ जोरवाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीली शराब सेवन से जुड़ा लगता है. मोतिहारी के तुरकौलिया और रघुनाथपुर इलाकों में हुई मौत मामलों में कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही